वीर सावरकर के अनमोल विचार | Veer Savarkar Quotes in Hindi

वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को महाराष्ट्र में नासिक के पास भागपुर नामक गांव में हुआ था। उन्हें विनायक दामोदर सावरकर के नाम से भी जाना जाता है। वीर सावरकर ने 12 साल की आयु में वीर उपनाम अर्जित किया था। वीर सावरकर भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, क्रन्तिकारी, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया।

किसी भी राष्ट्रवादी व्यक्ति के लिए वीर सावरकर एक ऐसा नाम है, जो उन्हें प्रेरित करने का कार्य करता है। विद्यार्थी जीवन में सभी को वीर सावरकर की जीवनी और उनके विचारों को अवश्य पढ़ना चाहिए। इस लेख में आपको वीर सावरकर के अनमोल विचार(Veer Savarkar Quotes in Hindi) को पढ़ने का अवसर मिलेगा, जो आपको राष्ट्र के प्रति आपकी जिम्मेदारियों और अन्य चीजों का बोध कराएंगे। आइये जानते है उनके विचारो के बारे में। वीर सावरकर जी की जयंती 28 मई को मनाई जाती है।

Veer Savarkar Quotes in Hindi वीर सावरकर के अनमोल विचार

Veer Savarkar Quotes in Hindi | वीर सावरकर के अनमोल विचार

1. जहाँ तक मनुष्य का सवाल है, इस पूरी दुनिया में एक ही मानव जाति है, जो एक ही खून (मानव रक्त) द्वारा जीवित है।

2. प्रकृति निरंतर उन कृत्रिम बाधाओं को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रही है जो आप जातियों के बीच खड़ी करते हैं।

3. ध्रुव से ध्रुव तक मनुष्य की मौलिक एकता सत्य है, बाकी सब केवल सापेक्ष रूप से सत्य है।

4. अस्पृश्यता एक ऐसा अभिशाप है जिसने हमारे देश के इतिहास को अंधकारमय बना दिया है। यह सही है कि अस्पृश्यता की प्रथा को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता।

5. अगर आप वास्तव में स्वतंत्र रहना चाहते हैं तो कोई भी आपको गुलाम नहीं बना सकता है, बस आपको अपनी पहचान को कभी धूमिल नहीं होने देना है।

6. संघर्ष की तपती धरा से बचने के लिए जो भी व्यक्ति शीतल व आसान मार्ग चुनता है, उस व्यक्ति का पतन होना निश्चित है।

7. देश की खातिर जीने या मरने की भावना जिस व्यक्ति में नहीं है, वो व्यक्ति मृत के समान है।

Veer Savarkar Jayanti Quotes in Hindi

8. महान लक्ष्य के लिए किया गया कोई भी बलिदान व्यर्थ नहीं जाता है।

9. उन्हें शिवाजी को मनाने का अधिकार है। जो शिवाजी की तरह अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए लड़ने को तैयार हैं।

10. अपने देश, राष्ट्र और समाज की स्वतंत्रता हेतु प्रभु से की गई मूक प्रार्थना भी सबसे बड़ी अहिंसा का द्योतक है।

11. देश के हित के लिए अन्य त्यागों के साथ जन-प्रियता का त्याग करना सबसे बड़ा और ऊंचा आदर्श है।

12. हमारे देश और समाज के माथे पर एक कलंक है – अस्पृश्यता। हिंदू समाज, धर्म और राष्ट्र के करोड़ों हिंदू बंधु इससे अभिशप्त हैं। जब तक हम ऐसे बनाए हुए हैं। तब तक हमारे शत्रु हमें परस्पर लड़वाकर, विभाजित करके सफल होते रहेंगे। इस घातक बुराई को हमें त्यागना होगा।

13. देश हित में सर्वस्व त्याग की भावना ही सच्ची देशभक्ति है, जिस व्यक्ति में लालच की भावना होती है वह देश हित में निर्णय नहीं ले सकता।

14. संघर्ष ही पुरुषार्थ की पहचान है अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने पुरुषार्थ को कभी कम मत होने दो।

15. अस्पृश्यता हमारे देश और समाज के माथे पर एक कलंक है। इस घातक बुराई को हमें त्यागना होगा।

वीर सावरकर के राजनीतिक विचार(Veer Savarkar Political Thoughts)

16. वीर सावरकर के ये राजनीतिक विचार आपको वीर सावरकर के दृष्टिकोण और राष्ट्र की अखंडता के लिए उनकी विचारधारा से परिचित करवायेगें।

17. एक देश, एक ईश्वर, एक जाति, एक मन, भाई-भाई, हम सब बिना किसी भेदभाव के, बिना किसी संदेह के होने चाहिए।

18. अस्पृश्यता का अभ्यास एक पाप है, यह मानवता पर एक धब्बा है, और कोई भी इसे उचित नहीं ठहरा सकता।

19. केवल उसी पर विचार करें जो अछूत है और जो किसी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, साथी मनुष्यों पर नहीं।

20. प्रत्येक व्यक्ति एक समान है जो इस भारत और सिंधु से लेकर समुद्र तक की इस भूमि को अपनी पवित्र भूमि मानता है, यानी अपने धर्म की उत्पत्ति की भूमि मानता है।

निष्कर्ष(Conclusion) : दोस्तों हमें उम्मीद है आपको ये वीर सावरकर जी के अनमोल विचार(Veer Savarkar Quotes in Hindi) जरूर पसंद आये होंगे। इनसे आपको प्रेरणा जरूर मिली होगी। दोस्तों अगर आपको इस लेख में कोई कमी नजर आती है और आपको किसी अन्य टॉपिक पर लेख चाहिए तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। इसी तरह की और जानकारी के लिए हमें फॉलो जरूर करे। और इस पोस्ट को अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। धन्यवाद

Follow me on ⇒ MAGICALLIFE.IN telegram

Related Posts

  1. Good Morning Status in Hindi and English | गुड मॉर्निंग स्टेटस
  2. Feeling Happy Status In English | Happy Status | Feeling quotes
  3. Motilal Nehru Status in Hindi | मोतीलाल नेहरू जी के अनमोल विचार
  4. Ratan Tata Quotes in Hindi | रतन टाटा के 10 महत्वपूर्ण विचार
  5. 40+ Bill Gates Quotes About Success in Hindi | Success Tips

Leave a Comment